फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईकोर्ट के आदेश पर जानिए किस नगर निगम में दोबारा हुई आखिरी बैठक

Tue, 10 Oct 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर नगर निगम सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में हंगामा करते कांग्रेस व भाजपा पार्षद। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नए एमएनए की मौजूदगी में बोर्ड बैठक रही हंगामेदार
विज्ञापन

नगर निगम रुद्रपुर की आखिरी बोर्ड बैठक में दोबारा पास हुए 71 प्रस्ताव
रुद्रपुर। हाईकोर्ट के आदेश पर रुद्रपुर नगर निगम में नए नगर आयुक्त की मौजूदगी में दोबारा बोर्ड बैठक हुई। हंगामेदार रही बैठक में पूर्व में पारित किए गए सभी 71 प्रस्तावों को दोबारा अनुमोदन कर पास किया गया। पूर्व सभासद रामबाबू ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पास हुए प्रस्ताव को लेकर आपत्ति जताई थी। इसपर हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में दोबारा बोर्ड बैठक बुलाई गई।
मेयर रामपाल सिंह के कार्यकाल की आखिरी बोर्ड बैठक में ट्रांजिट कैंप के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र निषाद की ओर से मेयर रामपाल से अभद्र भाषा में विकास कार्यों के बारे में पूछने पर हंगामा हो गया। मेयर ने पार्षद से कहा कि उनके बोलने का लहजा सही नहीं है, इसपर सदन में बैठे अन्य भाजपा पार्षद भी भड़क गए।
विज्ञापन

सफाई देते हुए पार्षद निषाद ने कहा कि मैंने तीन बार माइक मांगा। कहा कि ट्रांजिट कैंप में पांच साल से सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है लेकिन अब चुनाव करीब आने पर सड़कें बनना शुरू हो गई हैं। कहा कि पांच साल पहले जनता से शहर को चंडीगढ़ जैसा बनाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक शहर में कूड़े का पहाड़ जस का तस ही है।
इसपर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए रुद्रपुर नगर निगम ने सबसे ज्यादा कार्य किया है। कहा कि पूरे नार्थ इंडिया में रुद्रपुर में ही सीएनजी प्लांट बना है, जो गीले कूड़े से सीएनजी का उत्पादन कर रहा है। कहा कि ट्रांजिट कैंप के मुख्य मार्ग इसमें आए दिन कांग्रेस धान लगाकर विरोध करती थी, उसे बनवाया गया। मेयर रामपाल ने कहा कि बोर्ड की बैठक में पुनः प्रस्ताव पारित होने से अब शहर में कई विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जायेगा।
झूलते तारों और उजड़े व्यापारियों का मामला भी उठा
वार्ड-10 की पार्षद किरन राठौर ने कहा कि मेयर ने वार्ड में झूलते तारों व बिजली के खंभों को ठीक कराया है। पार्षद रमेश कालरा ने हाईवे किनारे उजाड़े गए 130 व्यापारियों को कहीं दूसरी जगह देने की मांग की। इसपर मेयर ने कहा कि हाईवे किनारे बसे अन्य लोगों को नहीं उजड़ने दिया जाएगा।
सात वर्ष से नजूल पर बसे लोगों से लिया जाएगा गृहकर
रुद्रपुर। बोर्ड बैठक में पिछली बैठक के एक प्रस्ताव को संशोधित किया गया, पार्षद रमेश कालड़ा के सुझाव पर 10 सालों से नजूल पर बसे लोगों से गृहकर लगाए जाने के प्रस्ताव को संशोधित करते हुए इसे सात वर्ष निर्धारित किया गया है। अब नजूल पर सात वर्षों से बसे लोगों से नगर निगम गृहकर वसूलेगा। इससे निगम की आय में इजाफा होगा। साथ ही पार्षदों की मांग पर 15 किमी. हॉटमिक्स सड़कों का टेंडर जल्द निकलने पर भी सहमति बनी। संवाद
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
एमएनए नरेश दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा पांडेय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी जुबक मोहन सक्सेना, एसएनए राजू नबियाल, प्रभारी ईओ सौरभ कुमार, सुरेश गौरी, विधान राय, सुशील मंजल, निमित्त शर्मा, प्रीती साना, कैलाश राठौर मोहन कुमार, किरण राठौर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें