फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima News: सहेली ने ही दिया दगा, कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर करवाया सामूहिक दुष्कर्म, छह माह बाद हुआ खुलासा

Mon, 09 Oct 2023 01:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

उत्तराखंड के खटीमा में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक युवती सहित तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश किया और फिर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। खटीमा में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक युवती सहित तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश किया और फिर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को तहरीर सौंपकर कहा कि मार्च 2023 में उसकी बेटी को गांव की रहने वाली युवती अपने साथ खटीमा बाजार ले गई। बाजार में युवती को पकड़िया निवासी हिमांशु मिला। इस दौरान उस युवती ने उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीकर बेटी को चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गई।  इसके बाद युवती उसे झनकईया के जंगल ले गई। जंगल में हिमांशु के अलावा खटीमा निवासी जतिन और बमनपुरी बनबसा निवासी संजीत सिंह राणा ने मिलकर उसकी बेटी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

 

ये भी पढ़ें-

 

https://www.amarujala.com/uttarakhand/nainital/road-accidents-in-nainital-2023-10-09


जब बेटी को होश आया तो वह हिमांशु के घर में थी, जहां से शाम को वह युवती उसे घर ले आई। डर के कारण बेटी ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। छह माह बीतने के बाद बेटी की तबीयत बिगड़ी तो खटीमा के एक चिकित्सक ने बताया कि वह गर्भवती है। परिजनों के पूछने पर बेटी ने सारी आपबीती बता दी। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत खटीमा थाने में की लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन


अब एसएसपी के निर्देश पर आरोपी युवती, हिमांशु, जतिन और संजीत सिंह राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी, 328, 323, 341 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी ने मामले की जांच एंटी ह्यूमन प्रभारी बसंती आर्या को सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें