फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर पुलिस-प्रशासन ने परखी बाजार की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
रुद्रपुर बाजार में दुकान के कैमरे चेक करते एसडीएम, सीओ व अन्य। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिवाली के पर्व पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से बाजार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम विशाल मिश्रा, सीओ सिटी अमित कुमार व यातायात सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम बाजार क्षेत्र में पहुंची।
विज्ञापन

टीम ने सड़क पर सामान बेचने वाले दुकानदारों पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में चौपहिया वाहनों का प्रवेश दिवाली तक पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। बाद में अधिकारियों ने बाजार में ज्वैलर्स की दुकानों का भी निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे जांचे। टीम में दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनीष शर्मा, सीपीयू प्रभारी एसएल कन्याल, आदर्श चौकी प्रभारी जयप्रकाश मौजूद रहे।
इधर, कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि सुरक्षा में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो प्लाटून पीएसी के साथ पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स मांगा गया है। रंपुरा, भदईपुरा, भूतबंगला, पहाड़गंज, खेड़ा और दूधियानगर के संदिग्ध स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। शराब पीकर हुड़दंग करने, मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें