फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेका

Wed, 18 Feb 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
अमावस्या पर्व पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे श्रद्धालु। - संवाद
विज्ञापन
नानकमत्ता। अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्री हर मंदिर साहिब के दरबार में गुरु महाराज के आगे मत्था टेक परिवार में सुख शांति की अरदास की। सजे धार्मिक दीवान में पंथ के जानकारों ने संगत को गुरु जस श्रवण कराके निहाल किया।
विज्ञापन


मंगलवार को अमावस्या पर्व के चलते आसपास व दूरदराज से हजारों श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब शीश नवाने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने श्री हरमंदिर साहब में गुरु महाराज के आगे मत्था टेक पवित्र पंजा साहिब की परिक्रमा कर अपने परिवार में सुख-शांति की अरदास की। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छठी पातशाही, गुरुद्वारा भंडारा साहिब, गुरुद्वारा लाल गुरु, गुरुद्वारा दूध वाला कुआं तथा बाऊली साहिब पर भी आस्था से शीश नवाकर अपनी मनौती मांगी।
पर्व के उपलक्ष्य में बाबा अलमस्त दीवान हाल में सजे धार्मिक दीवान में राजेंदर सिंह वलटोहा के ढाड़ी, मुख्तियार सिंह सेवक, सलविंदर सिंह खलास व सादा सिंह के कवीसरी जत्थे के साथ हजूरी रागी एवं कथावाचकों ने संगत को गुरु जस श्रवण कराके निहाल किया। इस दौरान गुरु का लंगर की सेवा अटूट चलती रही। पर्व के उपलक्ष्य में लगने वाले एक दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सदस्य गुरवंत सिंह, सुखवंत सिंह पन्नू, प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों, बलदेव सिंह चीमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें