फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमेक्स के सीवरेज प्लांट में मिली खामियां

Wed, 22 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओमेक्स कालोनी में प्रशासन ने बुधवार को छापा मारकर सीवरेज प्लांट में तमाम खामियां पकड़ीं। टीम ने गंदे पानी के सैंपल भी लिए। औचक निरीक्षण के दौरान ओमेक्स के अधिकारी सीवरेज के पानी के निस्तारण के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर प्रशासन ने ओमेक्स प्रबंधन के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। ओमेक्स के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन


करीब दस हजार आबादी वाली ओमेक्स कालोनी में सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट में खामियों की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। बुधवार को एसडीएम एपी वाजपेयी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड काशीपुर के क्षेत्रीय अधिकारी सोमपाल सिंह व अन्य अधिकारियों ने ओमेक्स में औचक छापा मारकर सीवरेज सिस्टम का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान सीवरेज के पानी की निकासी के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इस दौरान मौके पर मौजूद ओमेक्स के अधिकारियों से जब सीवरेज के पानी के निस्तारण के बारे में जानकारी मांगी गयी तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। 
विज्ञापन


ओमेक्स के अधिकारियों को यह तक मालूम नहीं था कि सीवरेज के पानी का निस्तारण कहां और कैसे किया जा रहा है। सीवरेज का पानी नालियों में बहता देख प्रशासनिक टीम ने पानी के सैंपल भी लिए। एसडीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को ओमेक्स के खिलाफ चालान के निर्देश दिये। चेतावनी दी कि सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट की व्यवस्था जल्द नहीं सुधारी गयी तो ओमेक्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। 

एसडीएम एपी बाजपेयी ने कहा कि हैरानी की बात है कि इतनी बड़ी आबादी की रियासी कालोनी में इस तरह की बड़ी खामी गैर जिम्मेदारी को दर्शाती है। सीवरेज का स्लज कहां खापाया जा रहा है यह भी ओमेक्स के अधिकारी नहीं बता पाए, साथ ही ट्रीटमेंट प्लांट की देखरेख के लिए कोई जिम्मेदार व्यक्ति भी तैनात नहीं किया गया है। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें