खटीमा। पश्चिम बंगाल से लापता एक बुजुर्ग झनकईया में भटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल स्थित परिजनों से मोबाइल पर बात करवाई।
बुधवार रात गश्त के दौरान झनकईया थाना पुलिस को 74 वर्षीय एक बुजुर्ग पूरनपुर मार्ग पर मिला। बुजुर्ग का पश्चिम बंगाल के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में गुमशुदगी दर्ज है। फोन पर भाषा की दिक्कत होने के बाद वीडियो कॉल के माध्यम से बुजुर्ग का उनके परिजनों से बात कराई गई। इसके बाद मालूम हुआ कि बुजुर्ग का नाम गोपाल मंडल निवासी हरीश नगर थाना कृष्णगंज, जिला नदिया पश्चिम बंगाल है। सीओ खटीमा विमल रावत ने बताया कि बुजुर्ग का उसके परिजनों से फोन पर बात करवा दी गई है।