सितारगंज सिडकुल फेज टू में बैगुल नदी के पानी से कटकर नदी में समाई सड़क। संवाद
खटीमा। मॉर्निंग वॉक में निकले एक अधेड़ की सनिया नाले में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी इंद्र सिंह (58) पुत्र स्व. मान सिंह बुधवार सुबह सात बजे सैर करने सनिया नाले के किनारे गांव के मैदान में गए थे। जब वह वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। देर शाम को जब गांव के बच्चे नाले किनारे खेल रहे थे तब उन्होंने नाले में एक व्यक्ति के पैर देखें। सूचना पर पहुंचे लोगों ने जब शव निकाला तो वह इंद्र सिंह का था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक इंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी, पुत्र गौरव व पुत्री हेमा को रोता बिलखता छोड़ गया। मृतक के पुत्र गौरव ने आशंका जताई की सैर के दौरान पिता नाले में बह गए होंगे।