फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय विहीन परिवारों का तहसील में प्रदर्शन

Sat, 10 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिरिया मझोला द्वितीय दुगाड़ी गोठ के शौचालय विहीन परिवारों के लगभग दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों ने तहसील परिसर पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि स्वच्छ भारत मिशन योजना उनके लिए मील का पत्थर बन चुकी है। बाद में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अभियान के लाभ से वंचित रहने की जानकारी देते हुए शौचालय निर्माण के लिए उचित कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम विजय नाथ शुक्ल ने स्वजल परियोजना के अधिकारियों से वार्ता कर शौचालय विहीन ग्रामीणों के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन



बिरिया मझोला के ग्रामीण भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट एवं जिला महामंत्री गोपाल बोरा, भुवन जोशी के नेतृत्व में एसडीएम शुक्ल से मिले। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण संबंधी शासकीय सुविधा से बिरिया मझोला द्वितीय एवं दुुगाड़ी गोठ के ग्रामीण वंचित चल रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शौचालय के अभाव में उन्हें खुले में शौच को मजबूर होना पड़ता है। एसडीएम ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां पर गंभीर सिंह धामी, महेंद्र दिगारी, नानक चंद, जयचंद, पानदेव, धर्मानंद, किशन सिंह, लक्ष्मी दत्त, कमल भट्ट, रमेश आदि सम्मलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें