फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने सहपाठी से की अनैतिक हरकत, विडियो बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। एसएन शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र के साथ दूसरे छात्र के जबरन अनैतिक हरकत का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद गुस्साए पीड़ित छात्र के पिता, अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही परिजनों ने चौकी में तहरीर सौंपी। प्रधानाचार्य ने तीन छात्रों का नाम विद्यालय से काटने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ने वाले छात्र के साथ उसी की कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अनैतिक हरकत की। इसका विडियो अन्य साथियों ने बना लिया। तीन अगस्त को वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी पीड़ित छात्र के परिजनों को मिली। इसके बाद छात्र के पिता ने अपने समाज के लोगों के साथ प्रधानाचार्य दिवेश श्रीवास्तव से मिलकर लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। घटना पांच दिन पूर्व की बतायी जा रही है। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे के साथ कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनैतिक कार्य करते हुए वीडियो बना लिया। कहा कि तीन अगस्त को वीडियो पीड़ित छात्र के मोबाइल पर आने पर उसने पूरा घटनाक्रम परिजनों को बताया।
इंसेट...
आरोपी छात्रों के नाम स्कूल से काटे
सुल्तानपुर पट्टी। कॉलेज के प्रधानाचार्य दिवेश श्रीवास्तव ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके नाम विद्यालय से काट दिए गए हैं। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों के मोबाइल लाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। जिसके लिए समय-समय पर विद्यालय में चेकिंग अभियान भी चलाया जाता है। कुछ छात्र चोरी से मोबाइल ला रहे हैं, इस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
पूरा मामला संज्ञान में है, जिसके साक्ष्यों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-अशोक कुमार, चौकी इंचार्ज, सुल्तानपुर पट्टी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें