खटीमा तहसील में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATIMA
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि टनकपुर रोड में सौंदर्यीकरण के नाम पर अनियमितता बरती जा रही है। इसकी जांच की मांग पर बुधवार को खटीमा तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम निर्मला बिष्ट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।
कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह राठौर बॉबी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि रोड के निर्माण में हो रही खुदाई से निकलने वाली मिट्टी को ठेकेदार बेच रहे हैं, निर्माण कार्य मानक के अनुसार न होने आदि का आरोप लगाया है। वहां पर नगर अध्यक्ष रबीश भटनागर, नवीन जोशी, राशिद अंसारी, सतपाल सिंह, खीमा देवी, विक्की चौहान, प्रकाश बिष्ट आदि थे।