काशीपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में पांच दिवसीय ‘भविष्य के नेतृत्व का पोषण’ कार्यक्रम का आयोजन 23 से 27 फरवरी तक किया जाएगा। इसमें देशभर से अलग-अलग संस्थानों के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे। शिक्षा मंत्रालय के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आईआईएम काशीपुर की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। प्रो. कुणाल गांगुली ने बताया कि कार्यक्रम में केस स्टडी, समूह अभ्यास, नीतिगत सुझाव, मुद्दों और चुनौतियों को समझने के लिए अंतर्दृष्टि विकसित करना आदि विषयों को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ ट्रेनिंग देंगे।