फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गर्भवतियों का इलाज करते मिली नर्सिंग स्टाफ

Sun, 21 Jul 2024 03:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मानकों को ताक पर रखकर एक नर्सिंग स्टाफ साधारण प्रसव कर महिलाओं के जीवन से खिलवाड़ करते पाई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जच्चा-बच्चा केंद्र को सील कर दिया है। शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी के नेतृत्व में टीम ने आकांक्षा गार्डन ढकिया गुलाबो स्थित एक जच्चा-बच्चा केंद्र में छापा मारा। इस दौरान भारी अनियमितता मिलने पर केंद्र को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साहनी ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन आया था। संदिग्ध प्रतीत होने पर केंद्र के समस्त प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को पत्र जारी किया था। 19 जुलाई को केंद्र का निरीक्षण किया गया। कई अनियमितताएं मिली थी। केंद्र संचालक को 20 जुलाई दोपहर तक आवश्यक प्रपत्र दिखाने की मोहलत देकर सीज कर दिया था। शनिवार को भी नहीं आने पर टीम ने छापा मारा। गेट पर ताला लटकाकर केंद्र के अंदर कुछ महिलाओं का उपचार होता पाया गया। घर के कमरों में मरीज भी भर्ती पाए गए। उन्होंने बताया कि केंद्र में बिना डिग्री भर्ती मरीज एवं भर्ती औषधि पाई गई है। केंद्र में सामान्य प्रसव की दवाइयां और सामान मिला है। संचालक नर्सिंग स्टाफ है। इसकी एक शाखा रोशनपुर में भी है। यह अनियमिताएं पाए जाने पर केंद्र को सील कर दिया गया है। टीम में राजस्व उपनिरीक्षक मनीष सिंह, शुभम कुमार, अभिषेक सिसोदिया समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें