फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रक की टक्कर से कार सवार मां-बेटी घायल

Sun, 21 Jul 2024 03:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। हाईवे स्थित मटर प्लांट के पास गदरपुर की ओर से आ रही कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार सवार मां-बेटी घायल हो गए। कनकटा गदरपुर निवासी चालक सुरेंद्र सिंह, पत्नी रमनप्रीत कौर और तीन वर्षीय बेटी समरीत कौर के साथ आ रहा था। हादसे में घायल पत्नी और बेटी को इलाज के लिए सुरेंद्र सिंह बाजपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें