फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी, रौल्याणा और वज्यूला में नुक्कड़ नाटक का मंचन

Wed, 02 Aug 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
गरुड़ में नुक्कड़ नाटक का मंचन करते ई बर्ड के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत राइंका कौसानी, खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज गरुड़, जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा और राइंका वज्यूला में युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। ई बर्ड की टीम ने  गांधी चबूतरे पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन


राइंका कौसानी के स्वीप के नोड़ल अधिकारी सुनील कुमार चौधरी ने युवा मतदाताओं से मतदाता सूची में अनिवार्य रुप से नाम दर्ज कराने को कहा। ई बर्ड सोसायटी के कलाकारों ने युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने, एक ही जगह अपना नाम दर्ज कराने आदि के लिए गरुड़ गांधी चबूतरे पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।

स्वीप के जिला समन्वयक आलोक पांडे, बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी ने लोगों को विविध जानकारी दी। जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा में मतदाता जागरूकता सप्ताह समारोह पूर्वक मनाया। स्कूल के हेड टीचर नीरज पंत, बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी आदि ने बच्चों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सहयोग देने को कहा।
विज्ञापन


खोलिया विवेकानंद इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी थे। नोडल अधिकारी एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य कैलाश जोशी, प्रकाश चंदोला, भावना रावत, नेहा पाठक आदि ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें