काशीपुर में सफाई अभियान चलाती एनएसएस की छात्राएं।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। एनएसएस शिविर के पांचवें दिन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की एनएसएस छात्राओं ने विद्यालय में योग का अभ्यास करने के साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यक्रम अधिकारी प्रमिला भारती के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमति नीरज ने स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। कार्यक्रम में शिक्षिका रेनू बाला, चंद्रकला, संगीता आदि ने सहयोग दिया।