बाजपुर आदर्श कन्या इंटर कालेज के एनएसएस शिविर के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छ
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज और राधा कृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सात दिनी एनएसएस शिविरों का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में एनएसएस के सात दिनी शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गीता खत्री ने किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी दलविंदर कौर ने किया।
वहां प्रबंध समिति अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र खत्री, प्रधानाचार्या प्रीति रस्तोगी, निर्मला चौहान, रागनी शर्मा आदि थे। इधर राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सात दिनी शिविर के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, बीईओ हवलदार प्रसाद, प्रधानाचार्य प्रेमराज सिंह ने बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 16 मेधावियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र वर्मा ने किया। वहां अशोक कुमार मित्तल, राजेश गर्ग, विजय कुमार मित्तल, राजेश कुमार सिंह चौहान, मनोज सिंह, प्रकाश चंद्र भट्ट आदि थे।