फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जीपीएस से होगा गन्ने का सर्वे

Wed, 18 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
गन्ना सुपरवाईजर खेत पर किसान के गन्ने का जीपीएस सिस्टम से क्षेत्रफल भरते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नादेही चीनी मिल के गन्ना सुपरवाइजर, गन्ना ग्राम सेवक अब खेतों में गन्ने का सर्वे जीपीएस सिस्टम से करेंगे। इससे गन्ना किसानों को भारी राहत मिलेगी और सर्वे में पारदर्शिता आएगी। चीनी मिल के गन्ना क्षेत्र में पूर्व मे गन्ना सुपरवाइजर, ग्राम सेवक खेतों पर जाकर केवल किसान के कहने पर बिना नपाई किए गन्ने का क्षेत्रफल अभिलेखों मे अंकित करते थे। 
विज्ञापन


किसानों का आरोप था कि खेतों में जाने के बजाए चौपालों पर बैठकर सर्वे कार्य किया जाता है। अपने चहेते किसानों का गन्ने का क्षेत्रफल ज्यादा दर्शाया जाता है। लेकिन अब ऐसे आरोप नहीं लग सकेंगे।  गन्ना कर्मियों को सर्वे के लिए खेत पर जाना ही पड़ेगा। मिल प्रबंधक आरके सेठ ने बताया कि गन्ने का सर्वे जीपीएस (ग्लोबल पोजीशन सिस्टम) से कराया जा रहा है। 

इससे गन्ने के सर्वे में पारदर्शिता आएगी। गन्ना सुपरवाइजर खेत पर जाकर जीपीएस स्सिटम से गन्ने का क्षेत्र फल आदि जानकारी भरेगा। उसका डाटा मिल के कंप्यूटर में फीड हो जाएगा। कंप्यूटर ट्रेनिंग के लिए सभी कर्मचारियों को ड्युटी से एक घंटा पहले मिल में बुलाकर ट्रेनिंग दिलवाई जा रही है। अब मिल का सारा रिकॉर्ड कंप्यूटर के सुपुर्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें