फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अब पहाड़ से लौटने लगे यात्री, दिल्ली रूट पर छह बसें अतिरिक्त चलाईं

Sat, 25 Oct 2025 01:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दिवाली और भैया दूज के चलते अब पहाड़ से शहरों की ओर लौटने वालों की भीड़ बढ़ गई है। शुक्रवार को दिल्ली रूट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिपो की ओर से छह अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

काशीपुर डिपो से प्रतिदिन रोडवेज की 16 बसें दिल्ली जाती हैं। पहाड़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए डिपो की ओर से अतिरिक्त छह बसों को दिल्ली रूट पर भेजा जा रहा है। इससे डिपो को चार दिन में 44.32 लाख रुपये की आमदनी हुई। डिपो के एआरएम राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। चालक-परिचालको को बाईपास रूट नहीं लेने और बस अड्डे पर बस को ले जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें