रुद्रपुर। नगर में अब जिला जजी-कलक्ट्रेट और सिडकुल को जाने के लिए फुट ओवरब्रिज की सुविधा मिलने जा रही है। नैनीताल हाईव पर जजी और सिडकुल के पास फुट ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में चल रहा है।
करीब एक साल पहले जिला जजी-कलक्ट्रेट और सिडकुल को जोड़ने के लिए फुट ओवरब्रिज की मंजूरी मिली थी। दोनों फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए शासन से आठ करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने काम शुरू किया लेकिन बिजली की लाइन शिफ्टिंग न होने से काफी समय तक काम रुका रहा। करीब तीन माह पहले बिजली की लाइन शिफ्ट होने के बाद फुट ओवरब्रिजों का काम आगे बढ़ा।
दोनों स्थानों पर फुट ओवरब्रिजों का काम अंतिम चरण में चल रहा है। फुट ओवरब्रिज बनने के बाद अधिवक्ता, फरियादियों के साथ ही आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सिडकुल के लिए आवाजाही में भी फुट ओवरब्रिज मददगार साबित होंगे। नैनीताल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही से सड़क पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह दिक्कत दूर हो जाएगी।
दोनों फुट ओवरब्रिजों का काम अंतिम चरण में चल रहा है। कुछ ही दिन में काम पूरा हो जाएगा। फुट ओवरब्रिज जनता को समर्पित कर दिए जाएंगे।
-तुषार गुप्ता, साइट इंचार्ज एनएचएआई