रुद्रपुर। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण योजना) के तहत सरकारी स्कूलों में कार्यरत भोजन माताएं अब आगामी फरवरी माह से वर्दी में नजर आएंगी। इसके लिए समग्र शिक्षा मद से 50.18 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
जिले में प्राथमिक के 786 और उच्च प्राथमिक के 200 विद्यालयों में 2509 भोजन माताएं तैनात हैं। इनमें प्रत्येक भोजन माता को साल में वर्दी और प्रोत्साहन राशि के लिए दो-दो हजार रुपये देने का प्रावधान किया गया है।
निरीक्षण के दौरान कोई भोजन माता बिना वर्दी के कार्य करते पाई जाती है तो उसके मानदेय से धनराशि की कटौती की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को डीबीटी के तहत समय पर राशि देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि भोजन माताएं समय से वर्दी तैयार करा सकें।
-
हरेंद्र
कुमार मिश्रा, डीईओ