फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले के खनन पट्टों में देना होगा टीसीएस

Thu, 03 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खनन से जुड़े व्यवसायियों की कठिनाइयां कम लेने का नाम नहीं ले रही है। जिले के खनन पट्टा धारकों को अब खनन रायल्टी का 2 फीसदी टीसीएस जमा करना होगा। इसके लिए डीएम ने खनन पट्टों को टीसीएस टैक्स जमा करने के नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन


आयकर अधिकारी हल्द्वानी ने डीएम अक्षत गुप्ता को भेजे गए नोटिस में 2011से 2013 तक खनन पट्टाधारकों की ओर से जमा की गयी रायल्टी के सापेक्ष 2 फीसदी टीसीएस जमा करने को कहा है। जो 2011-12 का 760310 रुपये और 2012-13 का 1857180 रुपया टीसीएस बकाया है।

डीएम अक्षत गुप्ता ने नोटिस मिलते ही जिले के सभी खनन पट्टों को 2011-12 और 2012-13 का टीसीएस जमा कराने के नोटिस भेजे हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि अगर खनन पट्टाधारकों 2011-12 और 2012-13 में किए गए खनन रायल्टी का 2 फीसदी जिलाधिकारी के टेन नंबर में नोटिस मिलने के 15 दिन के भीतर जमा नहीं कराते हैं तो उनसे उक्त धनराशि भू-राजस्व के रूप में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें