फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अब 14 जून को होगी आयोग की परीक्षा

Thu, 21 May 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एसएससी परीक्षा की तर्ज पर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित करता है। आयोग की परीक्षा 14 जून को होनी थी, जो अब अचानक रद्द हो गई है। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि परीक्षा कराने और रद्द होने की प्रशासन को भनक तक नहीं है। अब 14 जून को परीक्षा होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


बीती रविवार को आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा होनी थी। इसके लिए शिक्षा विभाग को केंद्र बनाकर पर्यवेक्षक तैनात करने के निर्देश दिए गए थे। परीक्षा के लिए विभाग ने जिले में अभ्यर्थियों के हिसाब से केंद्र भी बना दिए थे, लेकिन अचानक परीक्षा रद्द हो गई। इसके कारणों का पता नहीं लग सका है।
काशीपुर में आठ केंद्र बनाकर पर्यवेक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई थी। आयोग इस परीक्षा के माध्यम से मुख्य रूप से समूह ग के पदों पर भर्ती करता है। इसके लिए योग्यता 12वीं से स्नातक तक होती है। इससे पूर्व आयोग विभिन्न विभागों से रिक्त पदों की जानकारी एकत्र करता है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार को होने वाली आयोग की परीक्षा अचानक रद्द हो गई है। कारणों का पता नहीं लग सका है। ऊधमसिंह नगर में 49 केंद्र बनाए गए थे। करीब 18-20 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। अब यह परीक्षा 14 जून को दोपहर 11 से 1 बजे तक होगी। इसके लिए दोबारा से केंद्र बनाने के निर्देश मिले हैं।
उधर, तहसीलदार पंकज चंदोला ने रविवार को होने वाली परीक्षा की जानकारी नहीं है। इसके लिए उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आयोग की परीक्षा के संबंध में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें