फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीलिंग की जमीन को नहीं कब्जा पाएंगे भूमाफिया

Sun, 22 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रुद्रपुर में सरकारी जमीनों को अपनी बपौती समझ बैठे कई भूमाफियाओं पर अब जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता की नजर पैनी हो गई है। सीलिंग की जमीनों पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग के मामले को डीएम ने गंभीरता से लिया है। बता दें कि 21 नवंबर के अंक में अमर उजाला ने ‘सीलिंग की जमीनों पर माफियाओं का खेल’ नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से छापा था। इसके बाद डीएम अक्षत गुप्ता ने शहर और आसपास के सभी क्षेत्रों में हो रही अवैध प्लाटिंग की विस्तार से जांच के लिए एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को नियुक्त किया है।
वहीं ग्राम फाजलपुर महरौला में करीब 15 एकड़ में हो रहे सीलिंग की जमीन को घेरेने का मामला भी अब जिला प्रशासन ने रुकवा दिया है। जिलाधिकारी ने सीलिंग की जमीनों के लंबित सभी मामलों को भी दोबारा से देखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर में अधिकांश कालोनियां वर्तमान में सीलिंग की जमीनों पर भूमाफियाओं द्वारा बसा दी गई हैं। कई मकानों की वर्तमान में भी रजिस्ट्री तक नहीं हुई है। सरकारी जमीन का खेल रुद्रपुर में आज से नहीं बल्कि सिडकुल की स्थापना के साथ ही शुरू हो गया था। तभी यहां भूमाफिया पूरी तरह से सक्रिय हो गए और कौड़ियों के भाव की जमीनों को करोड़ों में सौदा कर दिया। इससे कुछ लोग रातों रात करोड़पति हो गए। उस समय से यहां पर जिला प्रशासन के कुछ अफसरों के साथ भूमाफियाओं की सांठगांठ का धंधा चल रहा है। अभी फिलहाल सिडकुल में पिछले डेढ़ वर्ष से मंदी के दौर का असर यहां पर प्लाटिंग के धंधेबाजों का भी कमजोर पड़ा, लेकिन एक बार फिर से यह खेल अपने चरम पर पहुंचने लगा है। सरकारी जमीनों का खेल माफिया रातोंरात जेसीबी के सहारे कर रहे हैं और शहर के आसपास के क्षेत्रों में धड़ल्ले से सीलिंग की जमीनों का खेल चल रहा है।
-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें