फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पांच तारीख को पेंशनरों के खाते में आएगी पेंशन : सीएम

Sat, 02 Mar 2024 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को वर्चुअल डीबीटी के माध्यम से फरवरी की पेंशन लाभार्थियों के खातों में भेजी। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सभी पेंशन धारकों के स्वस्थ रहने की कामना की। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब, असहाय, वृद्ध, दिव्यांग सभी तबके के साथ है। उन्होंने कहा कि पहले तीन माह में पेंशन खातों में जाती थी, अब प्रत्येक माह की पांच तारीख तक डीबीटी के माध्यम से पेंशन खातों में आएगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को देहरादून से वर्चुअल संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले परिवार के एक ही वृद्ध को पेंशन दी जाती थी, मगर अब सरकार दोनों वृद्ध दंपतियों को वृद्धावस्था पेंशन देती है। सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इसमें पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। कहा कि उत्तराखंड देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल होगा। राज्य को आगे बढ़़ाने के लिए जो भी प्रयास करने की जरूरत होगी सरकार उस पर अवश्य काम करेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने वर्चुअल डीबीटी के माध्यम से फरवरी की पेंशन लाभार्थियों के खातों में भेजी। इसमें जिले के कुल 1,28,766 पेंशनरों के खातों में फरवरी की 2888.54 लाख की पेंशन राशि भेजी गई। कलक्ट्रेट में सीएम के संबोधन के बाद डीएम उदयराज सिंह ने समाज कल्याण के वृद्धावस्था पेंशनरों के परिवहन निगम की बसों में 60 साल के बाद मुफ्त यात्रा किए जाने के अनुरोध पर शासन को प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया। सभी पेंशनरों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सीडीओ मनीष कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, डीपीओ व्योमा जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
लाभार्थी संख्या पेंशन राशि
दिव्यांग -11,425 - 178.71 लाख
विधवा - 31,855 - 1427.27 लाख
वृद्धावस्था - 85,486 - 1282.56 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें