फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अब टेक्सटाइल पार्क में किसी भी सेक्टर की इंडस्ट्री कर सकते हैं स्थापित

Wed, 10 Dec 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। करीब चार साल पहले जसपुर टेक्सटाइल पार्क को कपड़ा उद्योग का नया केंद्र बनाने का सपना बुना गया था। किन्हीं कारणों से यह सपना साकार नहीं हो पा रहा है। कपड़ा व्यापारी यहां पर इंडस्ट्री लगाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में टेक्सटाइल पार्क में अन्य सेक्टर की इंडस्ट्री लगाने की छूट दी गई है। अब तक यहां कुल चार इंडस्ट्री रजिस्टर्ड हुई हैं जिसमें एसेंशियल ऑयल की इंडस्ट्री भी शामिल है।
विज्ञापन

अफजलगढ़ रोड जसपुर स्थित टेक्सटाइल पार्क को टेक्सटाइल संबंधित कारोबार विकसित करने के लिए तैयार किया गया था। चार साल पहले बने इस पार्क में अभी तक सिर्फ चार इंडस्ट्री ही स्थापित हो पाई हैं।
वहीं 19 प्लॉट खाली पड़े हैं। टेक्सटाइल इंडस्ट्री लगाने में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में सिडकुल ने यहां पर अलग-अलग सेक्टरों की इंडस्ड्री शुरू करने के लिए भी आवेदन लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसी के चलते एसेंशियल ऑयल की न्यूट्रिको एसेंशियल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी रजिस्टर्ड हुई है। इसके अलावा जेएसबी इंटरप्राइजेज, इनएस्टिम ऑथेम प्राइवेट लिमिटेड और सीवांता स्पंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी यहां पर रजिस्टर्ड है। खाली प्लॉटों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगें जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति सिडकुल की ऑफिशियल वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


जसपुर टेक्सटाइल पार्क में कोई भी इंडस्ट्री स्थापित कर सकता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभी करीब 19 प्लॉट खाली हैं। -हरेंद्र सिंह धामी, सहायक प्रबंधक आईटी, सिडकुल काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें