फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दिया जाएगा नोटिस : कोठारी

Sun, 08 Jun 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। परिवहन विभाग ने पुराने वाहनों के डीलरों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नोटिस देने का निर्णय लिया है। एआरटीओ प्रशासन मोहित कोठारी ने बताया कि जिला मुख्यालय में 18 पुराने वाहनों के डीलरों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा गया है। सोमवार से उप संभाग के गदरपुर, दिनेशपुर समेत अन्य इलाकों में पुराने वाहनों के डीलरों की पड़ताल की जाएगी। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

बताया कि अब तक उप संभाग में केवल एक पुराने वाहन डीलर का पंजीकरण है। दी गई अवधि में पुराने वाहनों के डीलरों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया तो डीलरों के पास मौजूद वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। उनका विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा। परिवहन विभाग के हरकत में आने से पुराने वाहनों के डीलरों में हड़कंप मचा हुआ है। डीलर पंजीकरण कराने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें