फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: एसआईआर...ऊधमसिंह नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी को नोटिस, पिता के नाम में मिला अंतर

Fri, 07 Aug 2026 12:42 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

एसआईआर के दौरान ऊधमसिंह नगर के डीएम नितिन सिंह भदौरिया को भी नोटिस जारी हुआ है। मतदाता सूची और उनके दस्तावेज में पिता के नाम में अंतर पाए जाने पर उन्हें नोटिस मिला है जिसका उन्होंने स्पष्टीकरण दे दिया है।
विज्ञापन
Notice - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दौरान ऊधमसिंह नगर के डीएम नितिन सिंह भदौरिया को भी नोटिस जारी हुआ है। मतदाता सूची और उनके दस्तावेज में पिता के नाम में अंतर पाए जाने पर उन्हें नोटिस मिला है जिसका उन्होंने स्पष्टीकरण दे दिया है।

जानकारी के अनुसार, डीएम के दस्तावेज में उनके पिता का नाम कौशेंद्र सिंह भदौरिया दर्ज है जबकि मतदाता सूची में पिता का नाम केएस भदौरिया लिखा हुआ था। नाम में इस भिन्नता के चलते एसआईआर प्रक्रिया के तहत उन्हें नोटिस जारी किया गया। मामले के सामने आने के बाद डीएम ने बीएलओ के समक्ष पहचान से जुड़े आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए।

दस्तावेज की जांच के बाद बीएलओ ने विसंगति का समाधान कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची में किसी भी तरह की त्रुटि को दूर करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। इसमें आम नागरिकों के साथ-साथ अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी मतदाता सूची में दर्ज विवरण जांच लें और किसी भी गलती की स्थिति में बीएलओ या निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सुधार कराएं।

वेबसाइट के जरिए आम से लेकर खास लोगों तक नोटिस पहुंच रहे हैं। इसे नोटिस न मानकर सूचना समझा जाए जिन लोगों को नोटिस पहुंच रहे हैं उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि त्रुटियों को सुधार लें। नोटिस को लेकर अफवाह फैलाना या डरना बिल्कुल गलत है। - मनीष बिष्ट, एसडीएम

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें