शहर के 13 केंद्रों में दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई समूह ग की परीक्षा में 6750 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
रविवार को पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक 13 केंद्रों में गन्ना पर्यवेक्षक की परीक्षा हुई। जिसमें 5361 अभ्यर्थियों में से 1973 ही उपस्थित रहे। परीक्षा में 3388 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में शाम दो से चार बजे तक 11 केंद्रों में कंम्पयूटर अन्वेषण की परीक्षा संपन्न हुई। कुल 4359 अभ्यर्थियों में में से 997 ने ही परीक्षा दी। परीक्षा में 3362 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली में पंजीकृत 9720 में से 2970 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान के एकेडमिक ब्लाक, आईटी ब्लाक, गुरूनानक इंटर कालेज, उदयराज हिंदू इंटर कालेज, छावनी एकेेडमी, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय, पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कालेज, जीजीआईसी, कृष्णा पब्लिक कॉलीजिएट, तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, आईएमटी, तुलाराम राजाराम इंटर कालेज, आईएमटी कालेज में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जोनल अधिकारी एसके वर्मा ने बताया कि समूह ग परीक्षा की दो पाली में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा में कोई परीक्षार्थी अनुचित सामग्री के साथ नहीं पकड़ा गया।