काशीपुर। युवा कांग्रेस के छह पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक चलेगी।
तीर्थ द्रोणासागर रोड स्थित एनडी तिवारी-एससी गुड़िया कांग्रेस नव चेतना भवन आयोजित पत्रकार वार्ता में युकां के जिला प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि युकां के सदस्यता अभियान की शुरुआत नौ नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा। 24 अक्तूबर से चुनावी प्रक्रिया की शुरूआत हुई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव और चार ब्लॉक अध्यक्षों के लिए निर्वाचन कराया जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन नामांकन कराया जा रहा है। सदस्य अभियान में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा सदस्यता लेकर मतदान भी कर पाएंगे।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में हजारों युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ा जाएगा। इससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। वहां पर संयोजक आईटी सेल कांग्रेस कमेटी के शादान इकबाल, तौकीर अंसारी, सुमित लोहनी, तुषार गुप्ता, शादान परम सिद्धू, फैजान अंसारी, आशु चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद