फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन पत्रों पर लगी आपत्तियों को खारिज करने से भड़के लोगों ने किया हंगामा

Wed, 07 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर
विज्ञापन
बाजपुर ब्लाक कार्यालय निर्वाचन अधिकारी श्याम किशोर आर्य से झड़प करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्राम पंचायत बरहैनी प्रधान के उपचुनाव में नामांकन पत्रों पर लगी आपत्तियों को खारिज करने से भड़के एक प्रत्याशी के समर्थकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान दो पक्षों के बीच धक्कामुक्की हो गई। एक प्रत्याशी के समर्थकों ने ब्लाक कार्यालय मुख्य गेट पर धरना देकर अधिकारियों को बंधक बना लिया।

खबर मिलते ही कोतवाल बीएस धौनी पुलिस बल के साथ पहुंचे। कोतवाल ने समझाकर मामला शांत कराया। उसके बाद निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी बाहर निकले।


 ग्राम पंचायत बरहैनी प्रधान सलामती बेगम का निधन हो गया था। कार्यवाहक के रुप में उपप्रधान हरीश कांडपाल को चार्ज सौंपा गया था। मंगलवार को प्रधान पद पर प्रियंका रानी, बलजिंदर कौर, ब्यूटी कौर, राबिया बेगम, नानकोबाई, हरविंदर उर्फ हरजिंदर कौर ने पर्चा भरा था। बुधवार को प्रत्याशी बलजिंदर कौर के समर्थक गांव बरहैनी निवासी नरेंद्र शर्मा ने प्रियंका रानी, राबिया, हरविंदर कौर सहित तीन प्रत्याशियों के पर्चों पर आपत्ति लगा दी। दूसरे प्रत्याशी प्रियंका रानी के पति संदीप आनंद भी समर्थकों के साथ आपत्ति लगाने पहुंचे।
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों के बीच धक्का मुक्की हो गई। पुलिस ने बीच बचाव कर शांत करा दिया। निर्वाचन अधिकारी श्याम किशोर आर्य, सहायक निर्वाचन अधिकारी विकास शर्मा ने आपत्तियों को खारिज कर सभी पर्चो को वैध घोषित कर दिया। जिस पर आपत्ति दर्ज कराने वाले नरेंद्र शर्मा ने समर्थकों के साथ हंगामा किया। मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष रजत भंडारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह नवी, रजनीत सिंह उर्फ सोनू, मनिंदर सिंह सन्नी, अमन बंसल, सुरेंद्र सिंह, साबेग, अमित, कल्पित, रंजीत शेरगिल, उमेश पासी आदि थे।
विज्ञापन



निर्वाचन अधिकारी श्याम किशोर आर्य ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल कर आपत्तियों को खारिज किया है। फिर किसी को आपत्ति है तो सूचना अधिकार के तहत जानकारी ले सकता है। इधर प्रत्याशी बलजिंदर कौर के समर्थक नरेंद्र शर्मा ने पुलिस के सामने सूचना अधिकार के तहत जानकारी लेने के लिए आवेदन पत्र निर्वाचन अधिकारी को रिसीव कराया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें