सितारगंज में अध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करते सुरेश तनेजा नीटू।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में तीन पदों पर पांच उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। मुख्य चुनाव अधिकारी छगनलाल अग्रवाल, सहायक चुनाव अधिकारी अजीत सिंह जोशन, शिव कुमार मित्तल की मौजूदगी में अध्यक्ष पद पर सुरेश तनेजा नीटू, महामंत्री अरुण कुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष पद पर मो. यासीन, दीपेंद्र सिंघल व शिवम साहू ने परचा दाखिल किया। शनिवार को भी नामांकन होंगे। दीपेंद्र सिंघल व शिवम साहू ने समर्थकों के साथ नगर में रैली निकालकर व्यापारी शक्ति का प्रदर्शन किया। वहां भीमसेन गर्ग, सुरेश सिंघल, लियाकत अली, विजय सलूजा, त्रिलोक अरोरा आदि थे।
खटीमा में सदस्यता अभियान जारी
खटीमा। व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। टीम ने टनकपुर रोड, कृष्णा टाकीज के सामने और गोटिया रोड पर 50 सदस्य बनाए। टीम की ओर से कुल 471 सदस्य बनाए गए है। इस दौरान चुनाव संचालन समिति के महेश जोशी, अनिल बत्रा, अमित वर्मा, राशिद अंसारी, नरेश गुप्ता आदि थे।