रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने विकासखंडवार नोडल और सहायक नोडल अधिकारी नामित किए हैं। साथ ही क्षेत्र पंचायतों की बैठकों का रोस्टर भी जारी कर दिया है। सितारगंज विकासखंड में 25 जुलाई, 13 अक्तूबर और 20 जनवरी को बैठक होंगी। इसके लिए सहायक निदेशक मत्स्य नोडल अधिकारी व कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी रुद्रपुर सहायक नोडल अधिकारी होंगे। रुद्रपुर विकासखंड की बैठकें 29 जुलाई, सात अक्तूबर और पांच जनवरी को होंगी। मुख्य कृषि अधिकारी नोडल और जिला पर्यटन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे। काशीपुर विकासखंड की बैठकें पांच अगस्त, 21 अक्तूबर व 29 जनवरी को होंगी। इसके लिए नोडल महाप्रबंधक उद्योग और सहायक नोडल कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी काशीपुर होंगे। जसपुर विकासखंड में 12 अगस्त, तीन नवंबर और तीन फरवरी को बैठकें होंगी। जिला सहायक निबंधक सहकारी समिति नोडल और जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहायक नोडल होंगे। इसी तरह अन्य ब्लाक में नोडल व सहायक नोडल नियुक्त किए हैं। ब्यूरो