फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नोडल अधिकारी तैनात

Tue, 17 Jun 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में कानून व्यवस्था से लेकर, मतदान, मतगणना, वाहनों की व्यवस्था आदि के लिए कुल 23 नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्र को नोडल अधिकारी बनाया गया है। एएसपी उत्तम सिंह नेगी सह प्रभारी होंगे। पंचायत चुनाव का नोडल अधिकारी सीडीओ मनीष कुमार को तो सह प्रभारी अधिकारी डीडीओ सुशील कुमार डोभाल को बनाया गया है। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के एडीएम पंकज उपाध्याय नोडल होंगे तो सह प्रभारी अधिकारी के रूप में सभी ब्लाॅकों के बीडीओ रहेंगे।
पंचायत चुनाव के एडीएम अशोक कुमार जोशी उप जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे। एडीपीआरओ महेश कुमार को पंचास्थानी चुनावालय का नोडल अधिकारी बनाया गया है। मतदान, मतगणना कार्मिकों, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति के नोडल सीईओ केएस रावत, सह प्रभारी अधिकारी डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हेमंत मौर्य को बनाया गया है। मतदान, मतगणना कार्मिकों, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण के नोडल नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल और सह प्रभारी डीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा और प्रधानाचार्य आईटीआई गदरपुर भूपेंद्र रावत को बनाया गया है।
विज्ञापन

चुनाव में प्रयुक्त होने वाले हल्के और भारी वाहनों की व्यवस्था के लिए एआरटीओ प्रवर्तन रुद्रपुर नवीन कुमार सिंह और काशीपुर विमल पांडेय को नोडल अधिकारी और परिवहन कर अधिकारी रुद्रपुर आनंद प्रकाश गुप्ता और काशीपुर के नंदन प्रसाद को सह प्रभारी बनाया गया है। सभी नियुक्त नोडल और सह प्रभारी अधिकारियों को उनके दायित्व सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें