फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर टेंपो चालकों को सवारियां ढोने की खुली छूट

विज्ञापन
रामपुर सीमा से ओवरलोड सावारियां भरकर रुद्रपुर की तरफ आता टेंपो। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामपुर सीमा पर कोरोना की जांच को लेकर सख्ती हो गई लेकिन टेंपो चालकों पर अभी तक शिकंजा नहीं कसा गया है। रामपुर और बिलासपुर से सवारियां लेकर टेंपो चालक बेरोकटोक रुद्रपुर सवारियां लेकर आ रहे हैं। सीमा पर तैनात पुलिस कर्मी भी टेंपो को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर से सटी रामपुर सीमा पर तैनात पुलिस कर्मी शुक्रवार को वाहनों को रोककर कोरोना जांच के लिए भेजते रहे। बाहरी राज्यों से आने वाली बस, कार व अन्य वाहनों सवारों की सीमा पर आरटीपीसीआर जांच की सैंपलिंग कराई गई। रामपुर और बिलासपुर से दर्जनों टेंपो चालक सवारियों को लेकर रुद्रपुर आए। टेंपो चालक सामाजिक दूरी कर उल्लंघन करते दिखाई दिए। सरकार ने वाहनों में 50 प्रतिशत सवारियां बैठाने के आदेश दिए है लेकिन टेंपो चालक ओवरलोड होकर आते रहे। पुलिस कर्मियों की नाक के नीचे यह सब होता रहा। हैरानी की बात थी कि टेंपो चालकों को वाहनों की चेकिंग कर रहे किसी भी पुलिस कर्मी ने रोकना तक जरूरी नहीं समझा। सीओ अमित कुमार ने बताया कि सीमा पर कड़ी चेकिंग की जा रही है। शनिवार को टेंपो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें