रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पेट्रोलियम उत्पादों और घरेलू एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को लगातार मुनाफा हो रहा है। इसके बावजूद आम जनता को राहत नहीं दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई की मार झेल रही जनता पर लगातार आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जिससे आम परिवारों का घरेलू बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। मीडिया को जारी बयान में ठुकराल ने दावा किया कि सरकारी तेल कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 77 हजार करोड़ रुपये से अधिक का मुनाफा कमाया है। जनवरी से मार्च 2026 की अवधि में भी तेल कंपनियों का लाभ करीब 19 हजार करोड़ रुपये रहा। इसके बावजूद गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बार-बार वृद्धि किया जाना आम जनता के साथ अन्याय है। ब्यूरो