रुद्रपुर। लगातार तीसरे दिन जिले के किसी भी इलाके में डेंगू का लार्वा नहीं मिला। इससे पहले 26 स्थानों में डेंगू का लार्वा मिल चुका था। अब तक डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में 3122 घरों में लार्वा की जांच की। लार्वा जांच के लिए 28 सेंपल भेजे गए। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में छह जुलाई से डेंगू का लार्वा नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मी घरों की जांच के दौरान लोगों को डेंगू के लार्वा के पनपने के कारणों की जानकारी दे रहे हैं।