फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आज से चार दिन तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Sat, 18 Oct 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के मद्देनजर जारी किया गया यातायात प्लान
विज्ञापन

रुद्रपुर। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज के दौरान यातायात प्रभावित न हो। इसलिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। शनिवार से 22 अक्तूबर तक यातायात नियम प्रभावी रूप से लागू होगा। शहर में सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
नो एंट्री जोन
इंदिरा चौक, सिडकुल चौक, तीनपानी तिराहा, गावा चौक
- अग्रसेन चौक से बाटा चौक के मध्य कोई ठेली/वाहन खड़ा नहीं होगा। किसी भी प्रकार के वाहन इस मार्ग में नहीं जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था
गल्ला मंडी, मुख्य बाजार कट के सामने, सिचाई विभाग का मैदान, सिब्बल सिनेमा का मैदान, विशाल मेगा मार्ट पार्किंग
बैरियर व्यवस्था
अग्रसेन चौक से बाटा चौक के बीच, बाटा चौक, अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार कट, गांधी पार्क मुख्य द्वार, अग्रसेन चौक से बाटा तिराहा के मध्य गलियां
दीपावली पर मुख्य बाजार में नहीं आएंगे वाहन और ई-रिक्शा

बाजपुर। पुलिस प्रशासन की ओर से दीपावली त्योहार पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए शनिवार से रूट निर्धारित किया गया। शनिवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार सुबह दस बजे से रात 10 बजे तक मुख्य मार्ग बाजार में ई-रिक्शा और बड़े-छोटे वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

सीओ विभव सैनी और कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि शहर के मुख्य मार्ग, रामराज, बेरिया दौलत रोड पर छोटे और बड़े माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। शहर में आने वाले समस्त बड़े माल वाहक वाहनों का दोराहा, केशोवाला, नई सड़क बरहैनी और एसडीएम कोर्ट से बाजार तक प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। शहर में संचालित होने वाले सभी ई-रिक्शा रेलवे क्रॉसिंग बाजपुर से चीनी मिल रोड होते हुए मंडी तक जाएंगे। केशोवाला की तरफ से आने वाले सभी ई-रिक्शा रामराज रोड मंडी गेट तक और बैरिया दौलत रोड से आने वाले ई-रिक्शा बेरिया तिराहे तक ही आ पाएंगे। बेरिया दौलत तिराहे से रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क के दोनों और किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग पूर्णतः वर्जित रहेगी। दीपावली त्योहार के दौरान आमजन के वाहनों की पार्किंग मंडी बाजपुर में रहेगी। संवाद
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में कार खड़ी की तो होगा चालान
खटीमा। धनतेरस पर बाजार क्षेत्र में चार पहिया वाहन खड़ा करने पर पुलिस ऑनलाइन चालान करेगी। चार पहिया वाहनों को टनकपुर रोड में लोहियाहेड तिराहे से पहले, सितारगंज रोड में कंजाबाग से पहले, पीलीभीत रोड में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस से पहले व मेलाघाट रोड में नर्सिंग होम से पहले वाहनों को खड़ा किया जाएगा। अति आवश्यक होने पर ही चार पहिया वाहन खटीमा शहर में लाया जाएगा और कहीं भी बाजार क्षेत्र में वाहन पार्क नहीं किया जाएगा। बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। पुलिस ने किसान और धान मिल मालिकों से भी धनतेरस के दिन अनाज की ट्रैक्टर ट्रॉली बाजार क्षेत्र में न लाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें