फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar: मौलाना ने किया आगाह, डीजे बजाया तो नहीं पढ़ेंगे कोई निकाह....बैठक में हुआ फैसला

Fri, 24 Mar 2023 01:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा (ऊधम सिंह नगर)

सार

डीजे की आवाज से बीमार, लाचार, बूढ़े और बच्चों को परेशानी होती है। इस्लाम इसकी अनुमति नहीं देता। मुस्लिम समाज के लोगों को शादी में फिजूल खर्च से बचना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए अब मुस्लिम समाज में निकाह के दौरान डीजे बजाने पर पाबंदी का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुस्लिम समाज में अब निकाह के दौरान डीजे बजाने पर पाबंदी का प्रावधान किया गया है। काजी शहर मुफ्ती मो. याकूब रजा सकाफी की अगुवाई में जामा मस्जिद के निकट मदरसे में आयोजित बैठक में तय किया गया कि जिस शादी में गैर शरअई (बेहूदा हरकतों) को अंजाम दिया गया तो उसका बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


मो. याकूब रजा सकाफी ने बताया कि डीजे की आवाज से बीमार, लाचार, बूढ़े और बच्चों को परेशानी होती है। इस्लाम इसकी अनुमति नहीं देता। मुस्लिम समाज के लोगों को शादी में फिजूल खर्च से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि ढोल, बाजे, म्यूजिक, डांस पार्टी पर पाबंदी लगाने की चर्चा की गई है।

ये भी पढ़ें...Amritpal Singh: खालिस्तानी कट्टरपंथी को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट लाइक- शेयर करने वाले 25 चिह्नित, एक पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन

फैसला लिया गया कि समाज के वरिष्ठ लोग ऐसे कार्य करने वालों का बहिष्कार करेंगे। आईमा ए किराम और मस्जिद के जिम्मेदार लोग निकाह में शिरकत नहीं करेंगे। वे निकाह भी न पढ़ेंगे और किसी को पढ़ने भी न देंगे। वहां पर सिरौलीकलां के मुफ्ती साजिद राज, नई बस्ती के मौलाना शमशाद अहमद, रजाबंडिया के हाफिज अख्तर, मौलाना नजीम इस्लाम, कारी शाहिद, हाफिज इश्तियाक,मौलाना इफ्तेखार, मौलाना शफीक आदि थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें