फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टैंकर की टक्कर से तेल भरवाने गए ट्रक चालक की मौत

Fri, 24 Mar 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। डीजल भरवाने पेट्रोल पंप पर गए एक ट्रक चालक को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में चालक पवन कुमार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंकुर कुमार निवासी ग्राम कठेठा थाना हरपालपुर जिला हरदोई ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता पवन कुमार (52) ट्रक चालक थे। बुधवार को वह ट्रक लेकर डीजल लेने बिंद्रा पेट्रोल पंप बाईपास पर गए। वह ट्रक को पेट्रोल पंप पर खड़ी कर कर्मचारी से ऑनलाइन पेमेंट की जानकारी लेने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कहा कि जिस टैंकर पेट्रोल पंप का ही है। पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें