फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दस दिन बाद भी लापता फौजी का नहीं लगा सुराग

Tue, 01 Aug 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
23 जुलाई को हरिद्वार से पंजाब की बस में बैठा था फौजी
विज्ञापन


बाजपुर। गांव तोता बेरिया निवासी लापता फौजी रंजीत सिंह का दस दिन बाद भी सुराग नहीं लगा। लापता फौजी की तलाश में केलाखेड़ा थाने से पुलिस टीम अंबाला गई है।
फौजी रंजीत सिंह छुट्टी बिताने के बाद 22 जुलाई को दोराहा बाजपुर से बस में जम्मू-कश्मीर के लिए रवान हुए थे लेकिन 23 जुलाई को कश्मीर नहीं पहुंचा। उनके तहेरे भाई बलकार सिंह की तहरीर पर केलाखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई। सोमवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी फौजी रंजीत सिंह के परिजनों से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में लापता फौजी रंजीत सिंह 22 जुलाई शाम 7 बजकर दो मिनट पर दोराहा से बस में बैठा था। इसी शाम 8 बजकर 10 मिनट पर काशीपुर उतर गया था। रात 10 बजकर 44 मिनट पर काशीपुर से बस में बैठा। 23 जुलाई को सुबह 3 बजकर 9 मिनट पर हरिद्वार में उतर गया। इसी के चलते सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर फौजी पंजाब डिपो की बस में बैठता दिखाई दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो फुटेज में लापता फौजी रंजीत सिंह हर जगह खुद जाता प्रतीत हो रहा है। अभी तक किसी वीडियो फुटेज में कोई भी आपराधिक घटना का होना नहीं पाया गया है। लापता फौजी रंजीत सिंह की तलाश में बेरिया दौलत पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह मेहता की अगुवाई में पुलिस अंबाला गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें