फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज के जवाब से संतुष्ट एनएमसी, इसी हफ्ते मान्यता की उम्मीद

Sat, 26 Sep 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस कक्षाओं की मान्यता इसी हफ्ते मिलने की उम्मीद है। एनएमसी की ओर से उठाए गए सवालों पर मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष वर्चुअल माध्यम से अपना पक्ष रखा। कॉलेज की ओर से बातचीत सकारात्मक रहने और मान्यता मिलने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

एनएमसी ने पिछले निरीक्षण में फैकल्टी की कमी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सवाल उठाए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने तेजी से काम किया। अब कॉलेज में डॉक्टरों और प्रोफेसरों की संख्या बढ़ाकर 50 कर दी गई है। इनमें असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट और सीनियर रेजिडेंट शामिल हैं। लैब, लाइब्रेरी, हॉस्टल और अस्पताल से जुड़ी कमियों को भी दूर किया गया है। इससे पहले दो बार एमबीबीएस कक्षाओं के संचालन के लिए स्वीकृति नहीं मिली थी। कभी फैकल्टी की कमी तो कभी बायोमेट्रिक और उपकरणों की कमी के कारण एनएमसी ने मान्यता रोक दी थी। इस बार हुई वर्चुअल सुनवाई में काॅलेज टीम ने फैकल्टी की नियुक्ति पत्र, उपस्थिति और इंफ्रास्ट्रक्चर की ताजा फोटो और रिपोर्ट प्रस्तुत की।
कोट:
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के समक्ष मान्यता के लिए मीटिंग सकारात्मक रही है। उम्मीद है इसी हफ्ते एमबीबीएस कक्षाओं के संचालन की मान्यता मिल जाएगी। इसके बाद 100 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें