फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा...गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन, सीएम धामी मौजूद

Thu, 10 Sep 2026 03:41 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को गौरव सेनानी मिलन समारोह में कहा कि जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हैं और जहां न्याय के देवता का राज है, उस उत्तराखंड के साथ कभी अन्याय नहीं होगा। 
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड के साथ भी कभी अन्याय नहीं होगा। भारत और वीर भूमि का यह राज्य लगातार विकास करेंगे। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बृहस्पतिवार को गौरव सेनानी मिलन समारोह के दौरान कही।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नैनीताल रोड स्थित एक बारात घर में भाजपा की तरफ से गौरव सेनानी मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी समेत भाजपा के बड़े नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों में हर आठवां सैनिक उत्तराखंड ने दिया है वहीं अलग-अलग युद्धों में शहीद होने वाले जवानों में कोई ना कोई उत्तराखंड का भी रहा है। इस राज्य की मिट्टी में शहीदों शहीदों का खून और सैनिकों का जज्बा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं हो सकता वह हमेशा सैनिक ही रहता है। इनके साथ ही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी में बैठे सैनिकों की गूंज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए और एक संकल्प लेना चाहिए की 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार इस राज्य का नेतृत्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि शहीद स्मारक भावी पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति और देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें