काशीपुर। नगर क्षेत्र के दो वार्डों में एक करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाली नौ सड़कों का मेयर दीपक बाली ने विधिवत शिलान्यास किया।
नगर निगम ने क्षेत्रवासियों को गड्ढा मुक्त सड़क की सुविधा मुहैया कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। शनिवार को मेयर बाली ने वार्ड नंबर-39 मोहल्ला प्रभात कॉलोनी में 60.46 लाख की लागत से बनने वाली चार और वार्ड संख्या-30 मोहल्ला पक्का कोट में 46.62 लाख की लागत से बनने वाली पांच सड़कों का शिलान्यास किया। वार्ड नंबर 39 में पर्वतीय कॉलोनी में छज्जू के मकान के सामने से मुन्नी देवी के मकान तक, इसी वार्ड में पुराने खडंजे से कश्यप निवास तक मोहन सिंह कुम्हार के मकान से कैलाश चंद्र नैनवाल के मकान तक सड़क व नाली निर्माण किया जाएगा। वहीं, संदीप बिष्ट के मकान से मनीष खरबंदा के मकान तक सड़क निर्माण कार्य होगा जबकि वार्ड नंबर 30 पुष्प विहार में पुराने खड़ंजे पर अमीना के मकान से आजाद हुसैन के मकान तक और पुष्प विहार में पुराने खड़ंजे पर हमीदन के प्लाट से फुरकान के मकान तक सड़क व नाली निर्माण होगा।
पुष्प विहार में ही वारिस के मकान से संजीव के मकान तक और वर्मा के मकान से गैबिया नाले तक क्षतिग्रस्त नाला निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा उदल के मकान से सुमित के प्लाट तक व सड़क व नाली निर्माण कार्य होगा। यहां पर पार्षद अनीता कांबोज, सुरेश सैनी, मोनीश आशी व रवि प्रजापति, सचिन ठाकुर, भगवत सिंह, संतन सिंह रावत, अरविंद कुमार रस्तोगी, तरसेम सिंह ईश्वर गुप्ता आदि मौजूद रहे।