रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता-2025 का आयोजन किया गया। इसमें निर्णायक मंडल ने 10 प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए विजयी घोषित किया।
इसमें ऊधमसिंह नगर से मंथन सदाना, प्रभात कुमार सिंह, अनुभव जोशी, तनीषा चावला, गणेश भट्ट, शांभवी, मुस्कान चावला, कैलाश चौधरी, अंशु पांडेय और चंपावत से जागृति अधिकारी विजयी घोषित की गईं।
सोमवार को एसबीएस में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की ओर से नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग के उप निदेशक प्रो. आरएस भाकुनी और विशिष्ट अतिथि पंतनगर विश्वविद्यालय के निवर्तमान प्रो. बीएम कुमार ने किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रो. एके श्रीवास्तव, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संजीव कुमार बिल्जवाण, जिला युवा अधिकारी आशीष पाल, प्रो. हेमलता सैनी, प्रो. बीएम कुमार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। वहां प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार उभान आदि रहे।