काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हो गया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी का पुरस्कार निक्की और अमन सागर को दिया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममतेश कुमारी ने सात दिन की पूर्ण आख्या प्रस्तुत की। स्वयंसेवक अमन सागर और लवली रानी ने अपने अनुभवों को साझा किया।
छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आशु भाषण में आंचल, क्रांति, अमन सागर, निबंध में लवली रानी, कशिश, नेहा ध्यानी, स्केचिंग व पोस्टर में अमन सागर, लवली रानी व हिमांशी, पायल, स्लोगन में लवली रानी, हिमांशी, निक्की क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे। शिविर का शाइनिंग स्टार पुरस्कार दीपक कुमार को दिया गया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहां पर प्रभारी प्राचार्य प्रो.भरत उपाध्याय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुंवरपाल सिंह, डॉ. पद्मा वशिष्ठ, डॉ. संतोष पंत, डॉ. राघव झा, डॉ. नीरज शुक्ला, प्रो. आदित्य प्रकाश आदि मौजूद रहे।