फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में निकिता पांडेय ने मारी बाजी

Sat, 22 Aug 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्याल की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के छह वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय समागम के तहत नई शिक्षा नीति वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में निकिता पांडेय ने प्रथम, आरती शर्मा ने द्वितीय और दुर्गा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित किया जाएगा। निर्णायक की भूमिका में एसोसिएट प्रो. डाॅ. वन्दना सिंह और असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. ज्योति रावत रहे। वहां एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. दीपा चनियाल, प्राची धौलाखण्डी, डाॅ. रंजना, डाॅ. ज्योति गोयल, डाॅ. ज्योति रावत, शीतल अरोरा, पुष्पा धामा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें