फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: न्यूजीलैंड के दल ने किया डेयरी फार्म का निरीक्षण

Sun, 09 Mar 2025 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। न्यूजीलैंड से आए डेलिगेशन ने ग्राम बरेलीनगर का दौरा किया। उन्होंने डेयरी फार्म के बारे में जानकारी ली। मिनिस्ट्री ऑफ प्राइमरी इंडस्ट्री के सलाहकार गैरी न्यूजीलैंड के ऐशबर्टन शहर में डेयरी फॉर्म चला रहे ग्राम प्रधान प्रमोद कंबोज के भाई सुमित कंबोज के साथ ग्राम बरेलीनगर पहुंचे। सुमित ने बताया न्यूजीलैंड में टू रिवर के नाम से वे डेयरी फार्म चलाते हैं। ग्राम बरेलीनगर में उनके भाई प्रमोद कंबोज आराध्या इंटरप्राइजेज के नाम से डेयरी फार्म चला रहे हैं। उन्होंने इसे मॉडल डेयरी फार्म के रूप तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कम खर्च में गाय ज्यादा दूध दे, ऐसी गायों को डेरी फार्म में बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने न्यूजीलैंड स्थित उनके फार्म हाउस का निरीक्षण किया था। गैरी ने बताया न्यूज़ीलैंड ने गाय की एक ऐसी नस्ल तैयार की है जो भारत में पड़ने वाली भयंकर गर्मी को बर्दाश्त कर सकती है। भारत में अन्य गाय के मुकाबले ज्यादा दूध देगी, जिससे भारत में दूध को बढ़ावा मिलेगा। वहां पर पशुपालन विभाग कुमाऊं के अपर निदेशक डा. उदय शंकर, सीवीओ डा. आशुतोष जोशी, डा. रवि शंकर झा, सुलेमान विनकल कम्बोज, महेंद्र प्रताप, डा. शिवानी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें