फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर स्टे पर न्यूजीलैंड की युवती गिरफ्तार

Thu, 31 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ई टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद भी गलत तरीके से रह रही न्यूजीलैंड की युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक्जिट परमिशन खत्म होने और लीव नोटिस के बावजूद युवती ने देश नहीं छोड़ा। युवती के अपने वतन नहीं लौटने पर पुलिस ने कार्रवाई की। इधर युवती ने परिचित युवक से निकाह और वीजा बढ़ाने के लिए विदेश मंत्रालय में आवेदन करने की बात कही है। 
विज्ञापन


न्यू टेक्टस रोड आकलैंड न्यूजीलैंड निवासी रुबीना कुमारी पटेल पुत्री जयंत भाई पटेल सितंबर में ई टूरिज्ट वीजा के तहत भारत आई थी। उसके पास 35 दिनों का वीजा था। वीजा खत्म होने के बाद भी जब रुबीना रुद्रपुर से वापस आकलैंड नहीं गई तो एलआईयू कर्मियों ने उसे कई बार टोका। उसे एक्जिट परमिशन देने के साथ ही लीव इंडिया नोटिस थमाकर 24 फरवरी को देश छोड़ने को कह दिया गया था। 

लेकिन नोटिस देने के बाद भी वह अनाधिकृत रुप से प्रीत विहार कालोनी में शोएब अली के साथ रह रही थी। बुधवार को पुलिस और एलआईयू कर्मियों ने उसे प्रीत विहार से गिरफ्तार कर लिया। एलआईयू दरोगा इंद्र सिंह ने आरोपी रुबीना के खिलाफ विदेशी अधिनियम की धारा 4 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इधर रुबीना ने बताया कि वह चार साल से आकलैंड में शोएब के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
विज्ञापन


5 सितंबर को उसने रुद्रपुर आकर शोएब से निकाह भी किया था। उसने वीजा बढ़वाने के लिए संबंधित मंत्रालय में आवेदन किया था और उसे बृहस्पतिवार को इस संबंध में वकील के पास दिल्ली जाना था। लेकिन इससे पहले ही पूछताछ के लिए बुलाकर उसे कोतवाली मे बैठा लिया गया। प्रभारी कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी महिला को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें