फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर गुरुद्वारे में अरदास के साथ की दिन की शुरूआत

विज्ञापन
नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब में अरदास करती सिख संगत। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। नववर्ष के प्रथम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेक अपने परिवार की सुख शांति की अरदास कर अपने दिन की शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों के दर्शन कर नानकसागर जलाशय में नौका विहार का भी आनंद उठाया। श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने लंगर की विशेष व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा छेंवी पातशाही, गुरुद्वारा लाल गुरु, गुरुद्वारा दूध वाला कुआं, गुरुद्वारा भंडारा साहिब पर भी शीश नवाया और अजायब घर में लगे ऐतिहासिक चित्रों के दर्शन कर अपने को गौरवान्वित किया। इस दौरान मेला परिसर में लगे मेले से जमकर खरीदारी भी की। वहां डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव धन्ना सिंह, कुलदीप सिंह पन्नू, महेंद्र सिंह, हरभाग सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, दारा सिंह, दिलबाग सिंह आदि थे। (संवाद)

नानकमत्ता गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करने पहुंची सिख संगत की भीड़।- फोटो : SITARGANJ

नानकमत्ता गुरुद्वारे के पंजा साहिब पर अरदास करती सिख संगत।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें