फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ब्लॉगर से मारपीट मामले में नया मोड़, बिरजू मयाल के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Wed, 02 Apr 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। व्लॉगर बिरजू मयाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने कार सवारों की तहरीर के आधार पर बिरजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोटाबाग (नैनीताल) निवासी बिरजू मयाल सोमवार शाम को स्कूटी से काशीपुर आ रहा था। उसका आरोप है कि रामनगर रोड स्थित केलामोड़ के पास कार सवार 8-10 लोगों ने जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसपी अभय सिंह, सीओ दीपक सिंह ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।
पुलिस मामले की जांच कर रही रही थी कि मंगलवार की देर शाम बाजपुर पहाड़ी कॉलोनी निवासी सोनू सिंह ने कोतवाली में तहरीर सौंपी। इसमें बताया वह अपने दोस्त गुरमुख सिंह निवासी रोशनपुर दो पुलिया गदरपुर किसी काम से अपनी कार से रामनगर गए थे। जहां पर उनकी मुलाकात कार सवार गुरसेवक निवासी रुद्रपुर और विशाल मंडल निवासी रुद्रपुर से हुई। वह लोग कार से काशीपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान गलत साइड से स्कूटी सवार उनकी कार के बाईं ओर टकराकर गिर गया।
विज्ञापन

हाल पूछने पर युवक उनसे अभद्रता करने लगा। उसने अपना हेलमेट कार पर मार दिया। साथियों ने उसकी पहचान व्लॉगर बिरजू मयाल के रूप में की। कहा कि युवक ने उन्हें गाली देते हुए जेल भिजवाने की धमकी दी। भीड़ एकत्र होता देख वह वहां से चले गए। सोशल मीडिया से उन्हें जानकारी मिली कि बिरजू हादसे के बजाय कुछ लोगों की ओर से उसे पीटने की बात कह रहा है। इस पर वह कोतवाली पहुंचे हैं।
सीओ, दीपक सिंह ने बताया कि घटनाक्रम की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। इसी बीच शाम को रुद्रपुर व बाजपुर के युवकों की ओर से तहरीर सौंपी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर व्लॉगर बिरजू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें